ब्रेकिंग
शर्मसार: पुलिसकर्मी ड्राईवर किराए के मकान में चला रहा सेक्स रैकेट, 6 पकड़ाए, SP ने दोनो पुलिस कर्मीय... बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ग्राम खोड़ियाखेड़ी टिमरनी मे राजु जेवल्या छोटी हरदा और राजेश पवार जामली की... हरदा: भाजपा द्वारा 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई- समरसता खिचड़ी का किया वितरण गुर्जर समाज ने लगाया डीजे पर प्रतिबंध, नशे पर रोक हेतु लिया निर्णय, अवहेलना करने पर जुर्माना और 6 मा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। Harda news: सिद्धार्थ जैन हरदा जिले के नए कलेक्टर होंगे। चरित्रवान व संस्कारवान बनाती है श्रीमद भागवत : डां कौशलेंद्र महाराज  वाराणसी में समाजवादी नेता हरीश मिश्रा पर चाकू से हमला:बोले- करणी सेना पर दिए बयान का लेने आए थे बदला... हंडिया : धार्मिक नगरी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम:सुबह से मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, मदर्स लेप स्कूल : मां की गोद स्कूल में लापरवाही , हद हो गई, मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया फ़ंखा ! बच्चे ...

पढ़ाई के डर से घर से भागी किशोरी अब 7 साल बाद घर वापस लौटी

 मकड़ाई एक्सप्रेस खंडवा| पढ़ाई के डर से घर से भागी किशोरी अब 7  साल बाद अब स्वजन के पास लौट आई है। मूंदी पुलिस ने किशोरी को तलाशकर उसके माता-पिता के हवाले किया है। पुलिस ने मुंबई के बदलापुर में उसे ढूंढ निकाला। वह 15 वर्ष की उम्र में घर से गई थी। 22 वर्ष की होने पर घर लौटी है। मूंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी सितंबर 2015 को घर छोड़कर चली गई थी।

इस पूरे मामले को लेकर मूंदी टीआइ केडी तिवारी ने बताया कि किशोरी कक्षा आठवीं तक पढ़ी है। स्वजन उसे आगे और पढ़ाना चाहते थे लेकिन उसका पढ़ने में मन नहीं था। इसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। वह जब घर से गई थी तो उसकी उम्र 15 वर्ष की। परिवार ने उसके अपहरण का केस दर्ज करवाया था।

खंडवा से ट्रेन में बैठकर पहुंच गई मुंबई
किशोरी पूरनी से बस में बैठकर वह खंडवा आई और यहां से ट्रेन में बैठकर मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उतरी। यहां उतरने के बाद वह डर की वजह से रोने लगी। उसे रोता देख एक महिला उसके पास आइ। उसने किशोरी से स्वजन के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।

- Install Android App -

महिला उसे अपनी बेटी की तरह रखती थी

इसके बाद महिला उसे अपने साथ बदलापुर अपने घर ले गई। महिला उसे अपनी बेटी की तरह रखती थी। इस बीच किशोरी कपड़े की एक दुकान में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसने युवक के साथ शादी कर ली। कुछ समय बाद दोनों में झगड़ा हो गया और युवक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से वह महिला के साथ रह रही थी।

साइबर सेल ने किया नंबर ट्रेस
उसने कुछ दिन पहले अपने माता.पिता को फोन कर बताया कि वह मुंबई में है। स्वजन ने उसके बारे में मूंदी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद गुरुवार को मूंदी पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। शुक्रवार को बदलापुर से लड़की को अपने साथ लेकर मूंदी आ गई। यहां उसे स्वजन के हवाले किया गया है।