jhankar
ब्रेकिंग
मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन

IPL 2023 : सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान, नाबाद 103 रन बना डालें

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  IPL 2023 क्रिकेट| इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सूर्य एक बार फिर चमक रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के धाकड़ प्लेयर सूर्यकुमार यादव की, उन्होंने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मैच में शानदार पारी खेली और नाबाद 103 रन बना डालें। सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखकर रोहित, हार्दिक, विराट यहां तक की क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए।..

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन पारी को देखकर कहा कि ईमानदारी से बताऊं तो सूर्या के पास बहुत कॉन्फिडेंस है।  सूर्या बोला कि नहीं। मैं जानता हूं वह इसी तरीके का कॉन्फिडेंस लाते हैं और यह उनके साथ बैटिंग करने वालों को भी प्रभावित करता है। हर गेम में वह फ्रेश स्टार्ट करना चाहते हैं। एक क्रिकेटर का इस तरह से सोचना सबसे अच्छी बात होती है।

- Install Android App -

मुंबई इंडियन से हारने वाले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी सूर्यकुमार यादव की पारी को देखकर उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ें। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा कि जैसे हमारी टीम से सिर्फ राशिद खान ही खेलें। सूर्यकुमार यादव की बैटिंग देखने लायक थी।

बता दें कि गुजरात टाइटंस की कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 218 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा रन 103 नाबाद सूर्यकुमार यादव ने बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस 191 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने 27 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया।