jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

नर्मदा रेत घाट के पास शिक्षक की अधजली लाश मिली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर| नर्मदा सूदुर रिछावर रेत घाट के पास अधजली लाश मिली। पहचान संतोष पिता हरीसिंह यादव 48 वर्ष के रूप में की गई है जो रिछावर के नागन टोला निवासी था। एकीकृत प्राथमिक शाला में पदस्थ था। घटना रविवार की रात की है जिसकी सूचना पुलिस को रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम कोटवार से मिली। सुबह मौके पर फोरेसिंक की टीम के साथ पलोहाबड़ा पुलिस पहुंची।

- Install Android App -

शिक्षक की अधजली लाश मिली,धारदार हथियार हमला कर जलाया

पलोहाबड़ा थाना के एएसआइ अभयराज सिंह ठाकुर ने बताया कि संतोष रविवार की रात को बाइक से लौटकर नागनटोला जाने निकला था। संतोष के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। आशंका है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसकी हत्या की गई है। मिट्टी का तेल डालकर जलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव परीक्षण कराया जा रहा है कि परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी मौत की असली वजह क्या है।