jhankar
ब्रेकिंग
19 अगस्त 2026: MP में मानसून सक्रिय  हरदा-देवास-बैतूल-खंडवा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

मिथुन तारामंडल के साथ  मून ,वीनस और मार्स का दिखा मिलन आकाश में

चंद्रमा और शुक्र की चमक ने मंगल की लालिमा के साथ पश्चिमी आकाश में दिखाया मनोहारी दृश्‍य
मंगलवार की शाम मंगल ने दिया साथ शुक्र और चंद्र का
वीनस और मार्स को समीप पाकर चांद दिखा मुस्‍कुराता सा
दिखा मिलन मार्स, मून वीनस का मिथुन तारामंडल में
हंसियाकार चंद्रमा, चमकता शुक्र और लाल मंगल दिखे साथ मिथुन तारामंडल में
मंगलवार शाम आकाश में सूर्य की लालिमा कम होती ही हंसियाकार चांद का साथ देते चमकता शुक्र और लालिमा के साथ मंगल ग्रह नज़र आये । ये मिथुन तारामंडल की पृष्‍ठभूमि में मिलते से दिख रहे थे । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्‍वी से लगभग 4 लाख 500 किमी दूर स्थित चंद्रमा का 14 प्रतिशत भाग चमकता दिखते हुये उसके मुस्‍कुराने सा आभास करा रहा था । उसके साथ माइनस 4.33 मैग्‍नीट्यूड से चमकता शुक्र ग्रह था । शुक्र पृथ्‍वी से 12 करोड़ 7 लाख किमी की दूरी पर था । इनके उपर कुछ लालिमा लिये मंगल ग्रह था जो कि पृथ्‍वी से 28 करोड़ 89 लाख किमी दूर था। दूरी में इतना अंतर होते हुये भी वे बनने वाले कोण के कारण आपस में मिलते से नज़र आ रहे थे ।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि इनके साथ ही रोमन पौराणिक कथाओं की मान्‍यता के अनुसार जुड़वां भाईयों के रूप में माने जाने वाले मिथुन तारामंडल के दो तारे पोलुक्‍स और केस्‍टर दिख रहे थे ।
सारिका ने विद्याविज्ञान के अंतर्गत टेलिस्‍कोप की मदद से इन खगोलीय पिंडों का अवलोकन करवाया एवं उनके फोटोग्राफ लिये तथा जानकारी दी कि बुधवार (24 मई) शाम के आकाश में भी इस दृश्‍य को देखा जा सकेगा लेकिन तब चंद्रमा आगे बढ़कर मंगल के करीब पहुंच चुका होगा ।