jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

किसान से धोखाधड़ी ,बैंक खाते से 1लाख से अधिक की राशि निकाली, एफआईआर दर्ज

अनिल उपाध्याय
खातेगांव

हरणगांव थाना क्षेत्र के गांव सिल्फोरखेड़ा के एक किसान के बैंक खाते में अज्ञात बदमाश ने धोखाधड़ी कर 1लाख रूपए से अधिक की राशि निकाल ली। पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

क्या है शिकायत में।

हरण गांव थाना प्रभारी रमनदीप हुंदल के मुताबिक शुक्रवार को जीवन सिंह पिता मूलचंद मीणा उम्र 28 वर्ष निवासी सिल्फोरखेड़ा ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आईडीएफसी बैंक शाखा खातेगांव मैं मेरा एक बैंक खाता है 22 अप्रैल को समर्थन मूल्य पर गेहूं वितरित किए थे उसी की राशि 105292 रूपये मेरे बैंक खाते में जमा कराए इसके बाद फरियादी बाद में बैंक में राशि की आवश्यकता होने पर जाता रहा हूं।

लेकिन बैंक वाले मुझे जानकारी यही देते रहे हैं कि आपके खाते में राशि जमा नहीं हुई है तो हमारे द्वारा लगातार संपर्क किया गया परंतु राशि के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई मेरे द्वारा दिनांक 18 मई 2023 को बैंक खाते का स्टेटमेंट निकाल पाया गया उसके बाद पता लगा कि खाते में समर्थन मूल्य की राशि 105292 रूपये 22 अप्रैल 2023 को ही जमा हो गई थे ।22 अप्रैल 2023 को ही अलग-अलग समय पर 4 बार में 75000 हजार एवम 23 अप्रैल 2023 को अलग-अलग समय पर दो बार में 30292 रूपये कुल संपूर्ण राशि 1 लाख 5 हजार 292 रूपये मेरे खाते से कट गई। उक्त राशि को मेरे मोबाइल नंबर संतानों 9753169047 के द्वारा मोबाइल यूपीआई फोन पर के माध्यम से निकाला गया दरअसल मैंने खाता खुलवाया था मेरे द्वारा मोबाइल नं.9753901647 की जगह 9753169047 हो गए थे मेरे बैंक खाते में 105292 रूपये जमा किए गए थे जो कि मोबाइल नंबर 9753169047 के द्वारा धोकाधडी कर निकाल लिए गए है। पुलिस ने मोबाइल नंबर 9753169047 के उपयोगकर्ता के विरुद्ध भादवि की धारा 403/419 में मैं कायम कर मामला जांच में लिया है।