jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

MP NEWS ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटने से एक परिवार के 4 लोगो की मौत

मकड़ाइ्र्र एक्सप्रेस 24 धार | जिले के अंतर्गत आने वाले सरदारपुर के इंदौर – अहमदाबाद राजमार्ग पर माछलिया घाट में भंडारिया गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोटर साईकल पर पलट गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के पुरुष, महिला और दो बच्चों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

- Install Android App -

राजगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह पवॉर का कहना है कि, राजगढ की तरफ से झाबुआ जा रहे ट्रक क्रमांक UP 78 DN 3124 अनियंत्रित होकर बाइक परपलट गया है, जिसकी चपेट में आने से बाईक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रक पलटने से उसका चालक भी घायल हुआ है।

घटना की जानकारी लगते ही टीआई कमल सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टोल टैक्स एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही, अन्य वाहन की मदद से शवो को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।ट्रक चालक प्रताप पिता जगतसिंह निवासी कन्नौज उतत्र प्रदेश को हाथ और पैर मे चोट आई है, जिसके चलते उसका सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार किया जा रहा है। वहीं, बाइक सवार परिवार झाबुआ जिले के सेमलिया खेडु गांव का रहने वाला था। फिलहाल, हादसे में जान गवाने वाले बाइक चालक की पहचान राकेश पिता खेमु डामोर निवासी सेमलिया खेडु के रूप में हो पाई है। पुलिस बाकी शवों के नाम की पहचान कर रही है।