jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

पं धीरेंद्र शास्त्री अचानक शिवपुरी एसपी के बंगले पर पहुंचे उमडा जनसैलाब

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी । शनिवार की सुबह अचानक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शिवपुरी में एसपी के बंगले पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ समय एसपी के बंगले पर बिताया । इसके बाद छतरपुर के लिए रवाना हो गए। जैसे लोगों को खबर मिली कि वैसे ही वे एसपी बंगले के पास एकत्रित हो गए। इन लोगों को संभालने के लिए पुलिस को हल्की मशक्कत भी करनी पड़ी।

दर्शनो के लिए उमडा जनसैलाब वे गुजरात से वापस छतरपुर लौटते समय शिवपुरी से शनिवार सुबह गुजरे। इस दौरान वे शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के बंगले पर पहुंच गए। कुछ समय उन्होंने बंगले पर बिताया और इसके बाद वे छतरपुर के लिए रवाना हो गए। अचानक धीरेंद्र शास्त्री के आने से एसपी भी आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि अशोक नगर में एसपी रहने के दौरान एसपी रघुवंश सिंह कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के संपर्क में आए थे। तभी से धीरेंद्र शास्त्री उन्हें जानते हैं। ऐसे में गुजरात से लौटते समय वे उनके घर पर पहुंच गए।

- Install Android App -

धीरेंद्र शास्त्री के एसपी बंगले पर पहुंचने की खबर मिलते ही शिवपुरी के सैकड़ों लोग एसपी बंगले पर एकत्रित हो गए। जैसे धीरेंद्र शास्त्री बंगले से निकले तो कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई प्रणाम करना चाहता था। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से उतरे और भक्तों से मिले भी। लेकिन इस दौरान पुलिस को लोगों की भीड़ को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।