jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर नागौर में बारूद गोदाम में खौफनाक ब्लास्ट सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड: एक दिन में 3000 पार की तेजी, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख के ऊपर आज का मौसम: MP में 8 जिलों में हल्की बारिश के आसार आज का राशिफल 5 नवंबर 2026: रमा एकादशी पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन, जानें अपना भविष्य प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर

हरदा : सहकारी बैंकों में अब पासबुक प्रिंटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी

- Install Android App -

हरदा : हरदा जिले की जिला सहकारी बैंक की शाखाओं टिमरनी, रहटगांव, हरदा, खिरकिया एवं सिराली में पासबुक प्रिंटिंग नही हो पा रही थी जिसकी शिकायत कृषकों द्वारा की गई थी । बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर एस भदोरिया ने बताया कि सभी शाखाओं के प्रिंटर, बैंक के हार्डवेयर इंजीनियर द्वारा चेक कर सुधार किये गये है इसलिये कृषकों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नही होगी । कृषक अपनी नजदीकी शाखा में उपस्थित होकर पासबुक प्रिंट करा सकते है।
       इस हेतु नोडल शाखा हरदा में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भदोरिया, श्री भदोरिया सहायक आयुक्त सहकारिता जिला हरदा, श्री सतीश सिटोके नोडल अधिकारी नोडल शाखा हरदा, श्री आनंदराम यादव प्रभारी विपणन अधिकारी प्रधान कार्यालय होशंगाबाद, श्री राजेन्द्र शर्मा शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा हरदा, श्री गोपीकिशन यादव पर्यवेक्षक मुख्य शाखा हरदा एवं श्री ओ.पी. श्रीवास शाखा प्रबंधक शहर शाखा हरदा, उपस्थित थे ।