jhankar
ब्रेकिंग
अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़ सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज

हरदा : जरूरतमंदों का लाखों रूपए का अनुदान कृषि मंत्री कमल पटेल ने चहेतों को बांटा — कांग्रेस नेता मनीष शर्मा का खुलासा

शासकीय कर्मचारी कर रहे भाजपा कार्यालय का पूजन  —

हरदा : हरदा कांग्रेस के युवा नेता मनीष शर्मा बाबूजी ने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है । मनीष शर्मा ने बताया कि हरदा में 10 करोड़ की भूमि पर 5 करोड़ की लागत से भारतीय जनता पार्टी का आलीशान कार्यालय बनाया जा रहा है और इस कार्यालय का भूमि पूजन करने में शासकीय कर्मचारी भी हिस्सेदारी कर रहे हैं ।

मनीष शर्मा बाबू जी ने बताया कि हरदा विधानसभा में सत्ताधारी दल द्वारा जमकर बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी रुपयों को जो जरूरतमंदों को विधायक निधि से बांटा जाना था उसकी बंदरबांट कर दी गई है । क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने लाखों रुपए की राशि स्वेच्छा अनुदान के नाम पर जो विधानसभा में जरूरतमंदों को दी जानी थी वह भाजपा के नेताओं , कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों में बांट दी गई है । एक ही व्यक्ति को कई कई बार 10000 – 10000 की राशि  अनुदान के नाम पर 3 – 3 बार दी गई । जो राशि विधानसभा के जरूरतमंदों को उपचार एवं शिक्षा के लिए दिया जाना थी वह नियम विरुद्ध तरीके से कई लोगों के खातों में जमा कराई गई है। मनीष शर्मा ने कहा है कि यह 1 तरीके से घोटाले के समान है स्वेच्छा अनुदान के नाम से जो राशि गलत लोगों के खाते में डाली गई है वह रिकवर होना चाहिए और वापस से शासन के खाते में जमा होना चाहिए ताकि इसका उपयोग जरूरतमंदों के लिए हो सके । मनीष शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में स्वेच्छा अनुदान लेने वाले 1 – 1 अपात्र का नाम प्रेस वार्ता के माध्यम से सामने लाया जाएगा ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले…

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा की सरकार की नाकामी है। की एक सरकारी कर्मचारी भाजपा कार्यालय का पूजन कर रहा है। इसको लेकर पूर्व में मंत्री जी के जन्मदिन के बैनर पोस्टर में भी कई उनकी फोटो लगी थी। मेने पूर्व में भी प्रशासन से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

- Install Android App -