jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

BIG NEWS : नूडल्स खाने के बाद कथित रूप से महिला सहित 3 बच्चो की बिगड़ी तबियत, 2 बच्चों की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरियाणा| सोनीपत में पहले पराठे और फिर नूडल्स खाने के बाद कथित रूप से एक महिला और उसके तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

- Install Android App -

परिवार के लोगों का दावा है कि बच्चों ने रात को पहले पराठे और फिर नूडल्स खाए थे, इसके बाद वे बीमार हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान हेमा (7) और तरूण (5) की मौत हो गई जबकि दोनों के बड़े भाई प्रवेश (8) को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक है।

परिजनों का कहना है कि रात को घर में पराठे बनाए थे, इसके बाद सोने से पहले नूडल्स भी खाया था, जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी। नूडल्स पड़ोस की एक दुकान से खरीदा था। पुलिस ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है।
सिटी थाना एसएचओ देवेंद्र शर्मा का कहना है कि परिजन बच्चों के नूडल्स खाने की बात कह रहे हैं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा की दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है |