jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

Bhopal Crime News : अयोध्या नगर में पुलिस इंस्पेक्टर के सूने आवास से लाखों की चोरी

शहर के अयोध्या नगर इलाके में रहने वाले एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर के ताले तोड़कर शातिर चोर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये कीमत का सामान समेटकर चंपत हो गए।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल| अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया इन दिनों झाबुआ जिले में पदस्थ हैं। उनका परिवार अयोध्या नगर स्थित के-सेक्टर में रहता है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे इंस्पेक्टर की पत्नी वैशाली कुंसारिया घर पर ताला लगाकर गोविंदपुरा स्थित अपनी मां के पास चली गई थी और रात वहीं पर रुकी।

गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी ने फोन कर उन्हें बताया कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद वैशाली घर पहुंची तो ताले टूटे मिले। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुली हुई थी और उसके अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान गायब था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया और उसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। निरीक्षक की बहन भी सायबर पुलिस में इस्पेक्टर हैं।