आदिवासी बाहुल्य इलाके से मध्यप्रदेश में भाजपा का चुनावी बिगुल,खरगोन की सड़कों पर भाजपा सुप्रीमो जेपी नड्डा का रोड
खरगोन /भोपाल /हरदा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा संपर्क अभियान के तहत एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले खरगोन पहुंचे । खरगोन हेलीपैड पर स्वागत के बाद उन का खरगोन की सड़कों पर रोड शो प्रारंभ हुआ। रथ पर सवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का खरगोन जिले की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पलक फावड़े बिछा कर भव्य स्वागत किया।*
*खरगोन की सड़कों के किनारे जगह-जगह बने मंचों से फूल माला और पुष्प वर्षा कर के उनका अभिनंदन किया गया।* *भाजपा सुप्रीमो के रथ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल साथ थे।

