jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : लोक सेवा केन्द्र रहटगांव के संचालक पर 5 हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया

हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्ताे का पालन न किये जाने के कारण रहटगांव के लोक सेवा केन्द्र एवं सोडलपुर के उप लोक सेवा केन्द्र संचालक श्री अनिल कुमार मिश्रा पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालक को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये आर.एफ.पी. में वर्णित शर्ताे के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। जिला प्रबन्धक लोक सेवा श्री नितिन वर्मा ने बताया कि रहटगांव लोक सेवा केन्द्र संचालक पर पूर्व में भी 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया था। उन्हें सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाये जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र रहटगांव का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।