jhankar
ब्रेकिंग
विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी मध्यप्रदेश की मंडियों में एक कुंटल की खरीदी में दो किलो की कटौती रन्हाई कला के किसान के घर गौमाता ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म जो नर और मादा दोनों , क्षेत्र में बना च... मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा मोड़: बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार आरोपियों को किया बरी

टिमरनी निर्माणधीन प्लांट पर श्रम निरीक्षक ने किया निरीक्षण, जांच में मिली अनियमितता

हरदा: टिमरनी तहसील स्थित ग्राम छिड़गांव में SMS biofuel के निर्माणधीन प्लांट का श्रम निरीक्षक महेंद्र ठाकुर के द्वारा श्रम अधिनियमों के तहत  निरीक्षण किया गया ।

कार्यरत ठेकेदार का लाइसेंस समाप्त हो जाने के बाद भी उसके द्वारा काम किया जा रहा था । कंपनी प्रबंधन द्वारा भी इसकी सूचना विभाग को नही दी गई न ही ठेकेदार द्वारा , जिस पर ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी किया गया । कार्यरत श्रमिको की जानकारी ली गई एवं निजी सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट , दस्ताने आदि प्रबंधन द्वारा श्रमिको को प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया , इसके अतिरिक्त अन्य श्रम अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए ।

- Install Android App -

उधर लेबर इंस्पेक्टर द्वारा मदीना कॉलोनी स्थित प्रधान मंत्री आवास योजना के निर्माणधीन भवनों में कार्यरत मजदूरों द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच की गई ।

मौके पर ठेकेदार से पेटी कांट्रेक्टर की जानकारी ली गई एवं ठेकेदार को श्रम अधिनियम के पालन नहीं करने संबंध में नोटिस जारी किया गया ।

संपूर्ण प्रोजेक्ट के क्षेत्रफल का निरीक्षण किया गया एवं PMAY प्रोजेक्ट का उपकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ; मुख्य नगर पालिका अधिकारी , हरदा को नोटिस जारी कर अग्रिम जमा उपकर राशि की जानकारी मांगी गई ।