शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पार्टी उन पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। SDOP को धमकाने के मामले में बीजेपी विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बात की. बीजेपी विधायक के बारे में जानकारी ली।
क्या है पूरा मामला?
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने दो दिन पहले करैरा में थार से 5 लोगों को टक्कर मार दी जिससे सभी पांच लोग घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने बार-बार हॉर्न बजाया लेकिन बाइक सवार हट नहीं रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन पर गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म, अवैध तरीके से हूटर रखने के लिए चालान काट दिया। इसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद वापस कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई से प्रीतम लोधी नाराज दिखे।
‘बंगले में गोबर भर देंगे’
बीजेपी विधायक के इस बयान पर IPS एसोसिएशन ने नाराजगी जताई थी। वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रीतम लोधी ने कहा था कि हम 5-10 हजार लोगों के साथ बंगले का घेराव करेंगे। बंगले को गोबर से भर देंगे। पहले हमारा हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो को हो गया है। जाखड़ को ठीक कर देंगे।

