ब्रेकिंग
बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

MP big NEWS: हरदा जिले में कियोस्क संचालक फर्जी साफ्टवेयर लिंक से बना रहा था फर्जी प्रमाण पत्र ! दुकान सील

भोपाल-हरदा जिले की सिराली तहसील क्षेत्र में चल रहा फर्जी  प्रमाणपत्र बनाने का खेल पकड़ में आया है। मिली जानकारी में डेढ़ से दो हजार में अब तक बन गए सैकड़ो प्रमाण पत्र ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।  प्रशासन की टीम ने कार्रवाई कर एक कम्प्यूटर दुकान को सील किया है। कंप्यूटर सिस्टम में  फर्जी सॉफ्टवेयर की लिंक की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी में यह कंप्यूटर सेंटर अधिकांश ग्राम पंचायतों का काम करता था।  यह कंप्यूटर सेंटर लंबे समय से संचालित हो रहा है।  सूत्रों के अनुसार मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर विभागीय योजना में गड़बड़ी करने राशि आहरण  की अटकलों का बाजार गर्म है। इधर कियोस्क संचालक के अनुसार ऐसे और भी सेंटर चल रहे हैं। देखना यह है कि प्रशासन की टीम इस फर्जीवाड़े को किस तरह उजागर कर  दोषियों पर कार्रवाई करती है।

- Install Android App -

क्या है मामला –

बीते दिनों स्थानीय अखबारों में इसको लेकर प्रमुखता से खबरों का प्रकाशन किया था। उसके बाद प्रशासन ने उक्त खबरों को संज्ञान में लेकर  आज दिनांक को  मीडिया में प्रकाशित खबर “डेढ हजार में बन रहे है सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र” के संबध में  अनुविभागीय अधिकारी  राजस्व खिरकिया  अशोक कुमार डेहरिया तथा जिला साख्यिकी के अधिकारी  किशोरीलाल  तहसीलदार सिराली  भरतसिंह . मुख्यकार्यपालन अधिकारी नगर परिषद सिराली  राहुल कुमार शर्मा) प्रभारी सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र सिराली डॉ. आर. के. चौधर) तथा पुलिस विभाग की उपस्थिति में स्वास्थ केन्द्र प्रभारी के  अनुसार नगर स्थित क्योस्क सेंटर वर्णिका कम्प्यूटर का निरीक्षण किया गया। उक्त वर्णिका कम्प्यूटर का संचालन राजेश कोगे पिता मनोहरी कोगे निवासी आमासेल द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण में उक्त कम्प्यूटर सेंटर में स्थित कम्प्यूटर सिस्टम का निरीक्षण किया गया, कम्प्यूटर सिस्टम में 1 फर्जी साफटवेयर जिसकी लिंक भी मिली।जांच टीम ने दुकान का मौके का पंचनामा बनाकर दुकान सील की।

जांच टीम को कंप्यूटर शॉप संचालक  ने अन्य कियोस्क संचालक के बारे में भी बताया है। हालांकि नाम नही बताए। देखना यह है कि जांच टीम उक्त प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई करती है।