jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

सरपंच द्वारा अधेेड़ की चप्पल सेे पिटाई करने का विडियो हुआ वायरल, पुलिस ने सरपंच कोे किया गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 रीवा |  जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से इंटरनेट मीडिया में पिटाई का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। डिहिया उर्फ नरसिंहपुर के निवासी वर्तमान सरपंच दिनेश यादव अधेड़ के सिर पर चप्पल मारता दिखाई दे रहा है। पिटाई के वीडियो को सीधी के पेशाब कांड से जोड़कर वायरल किया गया था।

बीते शुक्रवार को इंटरनेट मिडिया में एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और पीड़ित की पहचान कर उसे थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।पूछताछ में घटना सत्य साबित हुई |पीड़ित की पिटाई करने वाला व्यक्ति‍ गांव का ही सरपंच दिनेश यादव निकला।

- Install Android App -

सरपंच को हिरासत में लिया

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर बोले- पुलिस ने जांच करते हुए दोषी चप्पल बाज सरपंच को चंद घंटों के अंदर हिरासत में ले लिया और विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया। वीडियो ठंड के दिनों का बताया जा रहा है। गत दिवस एक पत्रकार साथी ने वीडियो उपलब्ध कराया था इसकी जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने तत्काल सरपंच को गिरफ्तार कर हिरासत के लिया और अपराध क्रमांक 205/23, धारा 294, 323, 506 34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर हवालात में बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मारपीट का वायरल वीडियो 2 साल पुराना है। गत 9 दिसंबर 2021 को फरियादी की शिकायत पर थाना गोविन्दगढ़ में 423/21 धारा 454 के तहत मुक़दमा कायम किया गया था |जिसमें आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।