jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार

Harda : किसानों की सुविधा और कृषि उपज विपणन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से जिले के किसानों को उपज विक्रय, पंजीयन और मंडी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय राहत मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन द्वारा हरदा मंडी के तोल कांटा का कैलिब्रेशन कार्य पूर्ण करा लिया गया है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हुई है। वहीं खिरकिया मंडी में नया तोल कांटा स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

- Install Android App -

गेहूं पंजीयन के लिए स्लॉट बुकिंग प्रणाली में भी सुधार करते हुए सर्वर की गति बढ़ाई गई है, जिससे किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी महीनों में फार्मर क्वेरी चैटबॉट शुरू किए जाने की योजना है, जिससे किसानों को आवश्यक जानकारी और समाधान समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

उपार्जन केंद्रों की संख्या में वृद्धि कर किसानों को अपनी उपज विक्रय के लिए अधिक विकल्प और सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मंडी परिसर में रेलिंग निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार होगा और किसानों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।