jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई तत्काल रोक व कार्रवाई की मांग, विधायक ने पूर्व मंत्री से पूछे सवाल

हरदा :- विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन कार्यक्रम में नियमों के विरुद्ध गतिविधियों को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री सहित विभाग प्रमुख संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम जयमलपुरा, तहसील खिरकिया, जिला हरदा में गंजाल मोरंड सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन कार्य के शुभारंभ हेतु 03 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में शासकीय नियमों एवं प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पत्र में स्पष्ट किया कि यह परियोजना एक शासकीय योजना है, जिसका क्रियान्वयन एवं उद्घाटन शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना चाहिए। किंतु आमंत्रण पत्र/पोस्टर में पूर्व मंत्री कमल पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका दर्शाते हुए कार्यक्रम को निजी/राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत एवं अनुचित है।

उन्होंने इसे न केवल शासकीय प्रक्रिया का उल्लंघन बताया, बल्कि इससे प्रशासनिक निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लगने की बात कही।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा की गई प्रमुख मांगें –

1. उक्त कार्यक्रम की वैधानिकता की जांच कराई जाए।

2. नियम विरुद्ध आयोजित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

3. संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

- Install Android App -

4. भविष्य में शासकीय योजनाओं के शुभारंभ/उद्घाटन केवल शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही किए जाने हेतु निर्देश जारी किए जाएं।

पूर्व मंत्री व सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल से विधायक डॉ. दोगने के सवाल

इस पूरे मामले को लेकर हरदाविधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने पूर्व मंत्री व सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल से सीधे सवाल भी खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि यदि वे वास्तव में किसानों के हितैषी हैं, तो वह

1. कमल पटेल द्वारा हरदा में आयोजित किसान आंदोलन में सम्मिलित होकर किसानों की मांगों का समर्थन क्यों नहीं किया गया ?

2. यदि वे सच्चे किसान हितैषी हैं, तो किसानों की समस्त मांगों को पूरा करवाने के लिए उन्होंने क्या ठोस प्रयास किए ?

3. हरदा के विकास के लिए जिन शासकीय योजनाओं के कार्य वर्तमान में चल रहे है अथवा पूर्ण हो रहे है वह कार्य कमल पटेल स्वयं पद पर रहते हुए क्यों नहीं करवा पाए ?

4. कमल पटेल हरदा विधानसभा से 25 साल विधायक रहे व चार बार मंत्री पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान हरदा एवं खिरकिया में ओवरब्रिज, खिरकिया में शासकीय कॉलेज, लॉ कॉलेज, कृषि महाविद्यालय क्यों नहीं बनवा पाए एवं गांगला से हंडिया, हंडिया से गुल्लास, नांदरा से गोयत, मोरगड़ी से अंजरुद्ध माल सड़क मार्ग, कुकड़ा पानी डेम व सुल्तानपुर में औद्योगिक क्षेत्र क्यों स्थापित नही करवा पाये। इनके अलावा भी बहुत से ऐसे सड़क मार्ग व पुल/पुलिया हैं जो काफी समय से स्वीकृत है परंतु आज तक उनका कार्य आपने क्यों शुरू नहीं करवाया। जबकि केंद्र व प्रदेश में सरकार आपकी है।