jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने ईवीएम मशीन संचालन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया

हरदा : कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन संबंधी प्रशिक्षण व प्रदर्शन केंद्र प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को इस प्रदर्शन व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता, युवा मतदाता और महिला मतदाताओं ने ईवीएम और वीवीपेट मशीन चला कर देखी। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ ने इन मतदाताओं को मशीन संचालन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. सिंह ने बताया कि ये ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्र कलेक्टर कार्यालय परिसर हरदा के साथ साथ विधानसभा क्षेत्र टिमरनी में अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय टिमरनी में भी निर्वाचन कार्यक्रम सम्पन्न होने तक कार्यालयीन समय मे संचालित रहेंगे।