jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Harda News : उचित मूल्य की दुकान के लिये 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें


हरदा :
 जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अमृता भट्ट ने बताया कि हरदा अनुविभाग की ग्राम पंचायत रहटाखुर्द, अबगांवकला, जिजगांव खुर्द, छिड़गांव, रेलवा, पीपलघटा, धनगांव, उंवा, जामलीदमामी, कुकरावद एवं बीड़ के लिये खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिये ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि इसके लिये उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘‘राशन मित्र’’ rationmitra.nic.in/newshop पर किये जा सकते है।