jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Harda News : पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित


हरदा :
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित किये है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री के.एल. उरिया ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के जिले के ऐसे विद्यार्थी जो जिला मुख्यालय से न्यूनतम 20 किलोमीटर की दूरी से आकर जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत है, वे छात्रावास में प्रवेश के लिये पात्र है। उन्होने बताया कि छात्रावास में प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर दिया जावेगा। छात्रावास में प्रवेश के लिये आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 52 में कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

- Install Android App -