jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य

Khandwa News : मलेरिया से बचाव की हौम्योपैथी दवाईयों का होगा निःशुल्क वितरण, ग्राम ललवाड़ा एवं धनगांव में दो चरणों में किया जायेगा वितरण

खण्डवा : आत्मनिर्भर म.प्र. में रोगों की रोकथाम हेतु प्रतिरोधात्मक औषधियों का वितरण प्रतिवर्ष की भांति मलेरिया रोग नियत्रंण कार्यक्रम के अतंर्गत संचालनालय आयुष तथा कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग खंडवा द्वारा महिला बाल विकास विभाग की आगंनवाडी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस वर्ष जावर ब्लॉक के ग्राम ललवाड़ा तथा धनगांव में मलेरिया से प्रभावित क्षेत्रों में हौम्योपैथी की मलेरिया से बचाव की औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ 200‘‘ का घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि दोनों ग्रामांे की कुल 2 हजार की आबादी को यह दवाई निःशुल्क वितरीत की जाएगी।

- Install Android App -

2 चरणों में किया जाएगा वितरण

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण का वितरण 14 जुलाई, 21 जुलाई तथा 28 जुलाई को किया जाएगा। जबकि द्वितिय चरण का वितरण 11 अगस्त, 18 अगस्त तथा 25 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दवाई की 6-6 गोलियां सभी आयु वर्ग की महिला, पुरूष एवं बच्चों को खिलायी जाएगी। इसके लिए विभाग द्वारा दोनों ग्रामों के लिये विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियांे के वितरण दलों का गठन किया गया है। वर्ष 2016 से 2021 तक किये गये औषधि वितरणों द्वारा मलेरिया प्रभावित क्षेत्रो में मलेरिया के नवीन केसेस पर व्यापक नियंत्रण पाया गया है।