jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में जनगणना का नया रूप, पहली बार स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की जानकारी जुटाएंगे पटवारी बलराम जयंती पर किसानों ने की पूजा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन सोना-चांदी के दाम में फिर बदलाव: सोना ₹1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो जयपुर में ACB का शिकंजा : 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया SHO, लॉकर से 5 किलो चांदी और सोने के जेवर... सिवनी मालवा में सड़क खुदाई पर बनी सहमति, कांग्रेस का पुतला दहन स्थगित निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त

आधारभूत साक्षरता व संख्या दक्षता का ज्ञान आवश्यक है, FLN प्रशिक्षण के दौरान डाइट प्राचार्य मनोज शुक्ला ने कहा

मनावर : पवन प्रजापत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी ( एफएलएन) के तहत चल रहे कक्षा तीन के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस डाइट टीम ने अवलोकन किया एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ सार्थक चर्चा की।
डाइट प्राचार्य धार मनोज शुक्ला ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को साक्षरता व गणित संख्या ज्ञान में दक्ष करना हैै। इसके लिए जो नवीन विधियां विकसित की गई है, राष्ट्रीय शिक्षा 2020 की योजना के तहत उनकी अवधारणा से ग्रहण कर बच्चों को सिखाना है। नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत आधारभूत साक्षरता व संख्या दक्षता का ज्ञान बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी आवश्यक है।
प्रशिक्षण में डाइट व्याख्याता प्रमोद शर्मा, देशभूषण पांडे और राजेंद्र त्रिवेदी ने भी प्रशिक्षित किया। बीआरसीसी किशोर बागेश्वर ने बताया कि पूर्व में कक्षा पहली और दूसरी का प्रशिक्षण हो चुका है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा तीसरी का प्रशिक्षण चल रहा है।
बीसीए तुकाराम पाटीदार, भागीरथ राठौड़, मांगीलाल मसाने, अशोक सोलंकी, जन शिक्षक प्रकाश वर्मा सुरेश पाटीदार आदि ने बताया कि डाइट प्राचार्य शुक्ला जी व टीम द्वारा बहुत ही सहज अंदाज में प्रशिक्षण का महत्व समझाया गया। प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की गई। सबसे अच्छी बात यह लगी कि प्राचार्य शुक्ला जी ने एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि हमारे सहयोगी के रूप चर्चा की। जो कि सबको बहुत ही अच्छा लगा।
प्रशिक्षण के दौरान आठ मास्टर ट्रेनर ,समस्त जन शिक्षक और प्राथमिक विभाग के शिक्षक उपस्थित थे।