jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Khandwa Big News : काली घोड़ी के महंत को जिला बदर किया 7 जिले की सीमा से बाहर

खण्डवा : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनूप कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर दो अनावेदकों को जिला बदर करने के आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार अनावेदक सतीश पिता रायसिंह गुर्जर निवासी किसान मोहल्ला थाना मूंदी, अनावेदक पंकज मुनि उर्फ राजेश कुमार मिश्रा पिता विष्णुदत्त मिश्रा निवासी दुर्गा वार्ड खंजनपुर थाना गंज जिला बैतुल वर्तमान निवासी काली घोड़ी आश्रम चौकी रोशनी थाना खालवा को 6-6 माह की अवधि के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। इस अवधि में ये जिला बदर अनावेदक खण्डवा जिले के साथ साथ बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिले की सीमा में प्रवेश नही कर सकेगा।

- Install Android App -

हम आपको बता दे की पंकज मुनि का एक आदिवासी युवक को फरसा लेकर मारने दौड़ते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। उसमे उनके ऊपर केस दर्ज हुआ था। उसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वो एक युवक को तलवारे दिखाते हुए। दिख रहे है। हालाकि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर उनका आरोप है की राजीनीति का वो शिकार हुए हैं। उन पर पूर्व में दो केस हुए थे। उसमे वो बरी हो गए थे।