jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

BIG Breking News : मप्र में भारी बारिश सेे बिगडे़ हालात, नर्मदा सहित नदी नाले उफान पर, सड़के बनी नदी बह गए वाहन

खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही नर्मदा,  प्रदेश के 30 जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र। प्रदेश में लगातार होे रही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हें | कई नदियों केे पुल पर से पानी बह रहा है | जहां पर दोेनो ओर वाहनो की लंबी कतारेे भी लग गई है। तेज बरसात के कारण बाढ़  से हालात बन गए हैं। प्रदेश के कई शहर वार्ड के घरों में भी पानी घुस गए है।

कालोेनियों में बारिश का पानी भराया

- Install Android App -

भोपाल इंदौर नर्मदापुुरम ,सागर बैतूल,मंदसौर बड़वानी सहित कई्र शहरो की कालोेनियों में बारिश का पानी भराया हैं। सागर की अधिकांश कालोनियां जलमग्न हैं। बड़वानी में नर्मदा में बाढ़ के कारण कई गांव पानी से घिर गए हैं। यहां नर्मदा खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर आ गई है। मंदसौर में शिवना के कारण निचले इलाके डूब गए हैं। रायसेन में बीना उफान पर है जिससे कई गांवों कस्बों से संपर्क टूट गया है। प्रदेश में बेतवा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

प्रदेश के सागर जिले में दो दिनों से लगातार और भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है। शहर के निचले इलाके डूब चुके हैं। यहां 24 घंटों में 6 इंच बारिश हुई। शनिवार को भारी बारिश के बाद पूरी शहर में तो बाढ़ से हालात हैं।

 टीकमगढ़ में धसान नदी में उफान आ गया है। इसके कारण बान.सुजारा बांध के गेट खोल दिए गए हैं और अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। बड़वानी में नर्मदा रौद्र रूप दिखा रही है यहां राजघाट पर नर्मदा खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन दो दिन पहले ही आसपास के गांवों को खाली करा चुका है। रायसेन में बीना और मंदसौर में शिवना नदी उफनी. गौरतलब है कि प्रदेश के 30 जिलों में रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायसेन में बीना और मंदसौर में शिवना नदी उफनी हुई हैं। बेतवा का भी जलस्तर बढ़ गया है। हाल ये है कि एमपी में दिल्ली की बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।