jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Gwalior Crime News:  दिन दहाड़े सरेआम गुंडागर्दी, चलती बस में गुुंडोे नेे युवक बेेहोेश होनेे तक पीटा

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर । शहर में दिनदहाड़े बीच सड़क पर गुंडा गर्दी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 4बाइक पर सवार गुंडे एक युवक को बस में से खींचकर बाहर लाते हैं। इसके बाद उसे बीच सड़क पर लाठिया से पीटते हैं, लात घूँसे तब तक मारते हैं जब तक वह बेहोश नहीं हो जाता।

शहर की सुरक्षा पर सवाल

- Install Android App -

यह घटना एक बार फिर शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। जहां यह गुंडई की जा रही थी, हाई अलर्ट के चलते भारी फोर्स लगा था क्योंकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर आई थीं। बीच बाजार गुंडागर्दी की इस घटना के बाद भी पुलिस इन गुंडों को नहीं रोक पाई, मूक दर्शक बन पुलिस यहां खड़ी रही। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहु प्रसारित हुआ है।

पुलिस के सामने यह घटना होती रही

जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है पहले उसे पकड़ने के लिए हमलावर दौड़े। वह कांग्रेस की आम सभा में से शामिल होकर लौट रहे लोगों की बस में चढ़ गया। इसके बाद हमलावर बस में से उसे खींच लाए और सड़क पर लाठियों से पीटा। पीछे चल रही एक कार में सवार युवक ने यह वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है वह मेला ग्राउंड में डेरे में रहता है। इन लोगों के आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। लेकिन पुलिस के सामने यह घटना होती रही यहां चेकिंग पॉइंट लगा था, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई