jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

JAIPUR NEWS – जयपुर के तारकेश्वर शिवालय में गणेशजी को दूध पिलाने, आस्था का उमडा जनसैलाब

जयपुर। शहर में दुर्गापुरा के अर्जुन नगर स्थित तारकेश्वर शिवालय में रात को गणेशजी के दूध पीने की सूचना से लोग उमड़ पड़े। मंदिर में मध्यरात्रि तक गणेशजी को दूध पिलाने के लिए लोगों में होड़ सी मची रही। लोग चम्मच से गणेशजी को दूध पिलाते नजर आए। सूचना मिलने पर आसपास की कॉलोनियों के लोग भी गणेशजी को दूध पिलाने पहुंचे। लोगों में रविवार अलसुबह तक भी गणेशजी के दूध पीने का कौतूहल बना रहा।

- Install Android App -

गणेशजी के दूध पीने की घटना को लेकर सुबह भी लोग मंदिर पहुंचे। घरों से दूध लेकर मंदिर पहुंचे लोगों ने सुबह भी गणेशजी को दूध पिलाया। लोग गणेशजी के दूध पीने की घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे है। दूध पिलाने के बाद लोग गणेशजी महाराज को प्रार्थना करते भी नजर आ रहे है। गणेशजी के दूध पीने की सूचना मिलते ही आसपास की कॉलोनियों के लोग भी दूध लेकर शिवालय पहुंच रहे है। हालांकि सुबह भीड़ जरूर नजर नहीं आई।

आस्था का उमडा सैलाब
आपको बतादें तक गुलाबी नगर में कुछ साल पहले भी इसी तरह गणेशजी के दूध पीने की आस्था का ज्वार फूटा था। तब भी गणेशजी को दूध पिलाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी।