jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

BHOPAL NEWS : बाइक सवार लुटेरों का आतंक – पुलिस केे नरम रवैया सेे अपराधियो केे हौेसले बुलंद, हलकी धाराओ में केस दर्ज होने पर बदमाश जल्द छूट जाते है

 भोपाल। राजधानी में इन दिनों बाइक सवार लुटेरों का आतंक मचा हुआ है। घर के पास रात में टहलने निकलते समय या फिर रात में सुनसान इलाके से गुजरने वाले लोगों के मोबाइल बाइक सवार बदमाशों के निशाने पर हैं। उनके मोबाइल छिन जाने के बाद रही-सही कसर पुलिस पूरी कर देती है।

- Install Android App -

वह उनकी मोबाइल लूट की वारदात को आइपीसी की धारा 356 ( बल प्रयोग, चोरी का प्रयास करना) का उपयोग कर चोरी में दर्ज कर मामले को हल्का कर देती है। पिछले दो माह में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में थाना स्तर से पता किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 02 जुलाई में रेलवे के युवा कर्मचारी 25 वर्षीय रोहित कुशवाह रीवा से ट्रेनिंग पर भोपाल आया था। वह भोपाल में अपने दोस्त के यहां साकेत नगर में ठहरा था। रात के समय वह घर के बाहर घूम रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और उसके हाथ मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने मामले में आइपीसी 356 का उपयोग कर मामला दर्ज किया।
 अगर बड़ी वारदात में हल्की धाराओं में एफआइआर की जाती है तो उस बदमाश को मदद मिल जाती है। जैसे उसने 392 या 394 लूट की वारदात की तो उस पर उसे सजा लूट के अपराध के लिए मिलेगी। ऐसे में चोरी पर हल्की धाराओं में जांच कर चालान पेश किया जाता है। उसी के तहत उस पर केस चलता है और सजा मिलती है।