jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : स्वतंत्रता दिवस को समारोह पूर्वक मनाने के लिये सभी आवश्यक तैयारी करें, कलेक्टर श्री गर्ग ने अधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश

हरदा : आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाए, इसके लिये अधिकारीगण अभी से आवश्यक तैयारियां करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए। सभी कार्यालयों में 15 अगस्त को सुबह 7ः30 बजे ध्वजारोहण किया जाए तथा कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पहले से ही कर ली जाए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्वों के संबंध में अभी से तैयारी करें। उन्होने मिडिल स्कूल ग्राउण्ड के समतलीकरण के लिये लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैरिकेटिंग के लिये बांस बल्ली उपलब्ध कराने का दायित्व वन विभाग को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व बैठक व्यवस्था के लिये नगर पालिका को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बूलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिये गये। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को स्कूलों से प्रभात फेरी आयोजित होगी, जिसमें स्कूली बच्चे स्कूल से कार्यक्रम स्थल तक जायेंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिये कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन तथा मंच संचालन व्यवस्था के लिये जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया के मार्गदर्शन में कार्य किया जाए। उन्होने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशस्ति पत्र के लिये अपने-अपने कार्यालय के कर्मचारियों के नाम 10 अगस्त तक अपर कलेक्टर कार्यालय भिजवा दें। इस कार्य में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की जाए।