हरदा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को नेत्र संक्रमण अर्थात आई फ्लू की रोकथाम के लिये जन-जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं। एनएचएम द्वारा जारी निर्देश में आमजन से आई फ्लू से बचाव के लिये जरूरी सावधानियाँ बरतने के लिये कहा गया है।
वर्तमान में आई फ्लू संक्रमण की बहुत शिकायतें मिल रही हैं। आई फ्लू की रोकथाम के लिये नागरिक जरूरी सावधानियाँ बरतें। अपनी आँखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोएँ। संक्रमित व्यक्ति अपना टॉवेल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुओं को घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्वीमिंग पूल और तालाबों के प्रयोग से बचें। आँखों के सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग नहीं करें। साफ हाथों से अपनी आँखों के आसपास किसी भी प्रकार के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोएँ। यदि आँखों में लालिमा हो, तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। चिकित्सक के परामर्श के बिना किसी भी ड्रॉप का उपयोग नहीं करें।
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज
हरदा जिले की खास खबरे
विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा
भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
