jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

Harda: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तिरंगा रैली आयोजित

हरदा / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर घर तिरंगा अभियान तहत नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एडीआर सेंटर भवन से चाणक्य चौराहा से होते हुए जिला न्यायालय परिसर तक एक भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई।
रैली का शुभारम्भ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में श्री अनूप कुमार त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश, श्री शैलेंद्र कुमार नगोत्रा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप राठौर, श्री राजेंद्र कुमार दक्षिणी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रोहित सिंह तृतीया पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री के के वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सचेन्द्र कुमार, श्री विनीत साकेत जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि श्री अनिल गुहा, श्री क्रांति कुमार जैसानी एवं अन्य अधिवक्तागण सहित जिला न्यायालय के कर्मचारीगण, प्राधिकरण हरदा के पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा पूरे उत्साहपूर्वक रैली में भागीदारी की गई। रैली उपरांत एडीआर सेंटर के सभागार में अधिवक्ता गण एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा देश भक्ति गीत गाये और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान क्रांतिकारियों को याद किया।