jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Bhopal News : MP Police पुलिसकर्मियों को हर माह 15 लीटर पेट्रोल की राशि देने का आदेश

पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक को मिलेगी सुविधा।मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने पुलिस परिवार समागम में की थी घोषणा।गृह विभाग ने लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मध्‍य प्रदेश सरकार ने पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों Madhya Pradesh Police को बड़ी सौगातें दी हैं। उन्हें अब 18 रुपये प्रतिमाह साइिकल भत्ते की जगह हर माह 15 लीटर पेट्रोल के लिए राशि दी जाएगी। यह सुविधा पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक को मिलेगी। इसके अलावा आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित अधिकारियों को पौष्टिक आहार भत्ता प्रतिमाह 650 रुपये की जगह एक हजार रुपये दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहानने हाल ही में अपने आवास पर हुए पुलिस परिवार समागम में पुलिसकर्मियों के हित में कई घोषणाएं की थीं। अब गृह विभाग ने सोमवार को इन्हें लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं जो 15 अगस्त से प्रभावी होंगे।

- Install Android App -

एएसआइ से निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को प्रत्येक तीन वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को 500 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया है।कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को मिलने वाले निश्शुल्क भोजन की दरों को 70 प्रतिदिन से बढ़ाकर सौ रुपये किया गया है।आरक्षक और प्रधान आरक्षक को प्रतिवर्ष मिलने वाले वर्दी भत्ते की राशि क्रमश : 2500 और 3000 से बढ़ाकर 5000 रुपये की गई।एसएएफ के अराजपत्रित कर्मचारियों को एसएएफ भत्ता एक हजार रुपये दिया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी जिन्हें पहले से यह भत्ता मिल रहा है उन्हें इसकी पात्रता नहीं रहेगी।