jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

Breking news : युवक ने चाकू से किया हमला सब्जी विक्रेता की मौत, आरोपी हुआ फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | कोलार थाना क्षेत्र के कजली खेड़ा में गुरुवार देर रात दो युवकों में मामूली कहासुनी के बाद हिंसक टकराव हो गया। देखते ही देखते एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से दनादन वार कर दिए। गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां डाक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार 25 साल का वीरम सिंह कजली खेड़ा, कोलार में रहता था और सब्जी का ठेला लगाता था। इसी इलाके में चाऊमीन का ठेला लगाने वाले एक युवक से गुरुवार देर रात उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर बात हाथापाई पर आ गई। इसी दौरान आरोपित युवक ने चाकू निकाला और वीरम सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वीरम को अस्पताल ले जाया गया वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल की सूचना पर कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है। देर रात में आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें रवाना हो गई थी।