jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खिरकिया: ग्रामीणों ने की सरपंच से अतिक्रमण हटाने की मांग।

खिरकिया।ग्राम पोखरनी के वार्ड क्रमांक 1,18,19 एवं 20 के दो दर्जन से अधिक निवासियों ने अपने हस्ताक्षर युक्त आवेदन के माध्यम से हनुमान मंदिर चौक से लेकर मुक्तिधाम तक शासकीय मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने की मांग पंचायत से की है।

वार्ड वासियों ने बताया है कि मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण बढ़ जाने से वाहनों के आवागमन में काफी परेशानियां होती है अनेकों बार विवादास्पद स्थितियां निर्मित होती है। मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं, आंगनबाड़ी आने जाने वाले बच्चों एवं ट्रैक्टर ट्राली से अपनी उपज लाने वाले किसानों को इसी मार्ग से गुजरना होता है।

मार्ग पर बड़े वाहन के आ जाने से पैदल चलने वाले एवं मोटरसाइकिल वाले बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं।

मार्ग संकरा होने से भविष्य में एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाएं भी बाधित हो सकती है।

- Install Android App -

आवेदन देते समय किशोर मीणा, वेदभूषण दुबे, रमेश पटेल, शंकर मीणा, अशोक पटेल, पदम मीणा, नंदकिशोर भाटी, संतोष मीणा, शिवप्रसाद निमारे, मनमोहन सोनी, भंवरलाल, तीरथ पटेल, रामनाथ सिंह राजपूत समेत काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

इनका कहना है।

पंचायत द्वारा तहसील कार्यालय में सीमांकन करवाने अतिक्रमण हटाने संबंधित आवेदन दिया गया है विभागीय निर्देशानुसार कार्यवाही की जावेगी।

 सहायक सचिव- महेंद्र सोनी (ग्राम पंचायत पोखरनी)