ब्रेकिंग
देशभर के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में जारी की गई फसल बीमा योजना की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना में अब भी हैं कई लोग वंचित सौतेली मां ने करोड़ो की भूमि सिराली के व्यापारियों को बेची ! बेटी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की ! ... MP में पुलिस पर कहर डायल 100 टीम पर डंडे से हमला, हमला करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपीयो को... हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हरदा विधायक दोगने का आरोप : हरदा के नेता कमल पटेल द्वारा पुनः किया गया फर्जी भूमि-पूजन ! जाने क्या ह... हरदा जिले में खाद की काला बाजारी, किसान कांग्रेस नेता मोहन विश्नोई ने किया पर्दाफाश ! देखे पूरा वीडि... जबलपुर बैंक में डकैती, करोड़ों का सोना, कैश लूट ले गए 5 नकाबपोश बदमाश भोपाल में ‘थूक जिहाद’ फिर सुर्खियों में फलों पर पानी छिड़कते दिखा संदिग्ध वीडियो PWD पर खूब गालियां पड़ती हैं, लेकिन कर्मों का हिसाब तो सबको मिलेगा : मुख्यमंत्री यादव

Accident News : तेज गति वाली अनियंत्रित कार ने वाहनो को मारी टक्कर एक युवक की मौत

मकड़ाई एक्स प्रेस 24 इंदौर| क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए हादसे में लहराती हुई कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि स्कूटर सवार महिला घायल हो गई। कार की गति इतनी ज्यादा थी कि दोपहिया वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। कार सवार दो युवक और एक युवती मौके से भाग निकले।घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई।

युवक की मौत महिला हुई घायल

- Install Android App -

लसूडिया टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, ओमेक्स सिटी (ईडब्ल्यूएस) निवासी 29 वर्षीय गोविंद पुत्र सिद्धूलाल भिलाला बाइक पर जा रहा था। एमआर 11 पर चोइथराम स्कूल के समीप तेज गति से आई कार एमपी 09 सीजे 2325 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी कार रूकी नहीं और लहराते हुए स्कीम 78 निवासी सुलोचना पति गोपाल पाटीदार से जा भिड़ीं। वे स्कूटर पर जा रही थीं।हादसे में गोविंद की मौत हो गई जबकि सुलोचना गंभीर रूप से घायल हुई है।
लहराते हुए कार कई वाहनों से टकराई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बायपास से देवास नाका की ओर जा रही थी। कुछ और लोग भी कार की चपेट में आए हैं। लहराते हुए कार कई वाहनों से टकराई थी। यह कार नेहरू नगर निवासी अभिमन्यु सिंह के नाम दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति इतनी ज्यादा थी कि हादसे के बाद कार पलट गई। उसमें दो युवक और एक युवती सवार थे। हादसे के बाद तीनों कार को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकले। इस बात की भी आशंका है कि कार में सवार तीनों लोग शराब के नशे में थे।