jhankar
ब्रेकिंग
हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार,

Crime NEWS : UP पुलिस ने IB की संयुक्त कार्यवाही में ISI एजेंट कलीम की गिरफ्तारी से हो रहे हैं चौकाने वाले खुलासे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तरप्रदेश। ISI एजेंट कलीम को यूपी STF ने IB के साथ एक संयुक्त अभियान में शामली से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि आतंकी संगठन और ISI के एजेंट केवल भारत ही नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश, अफगनिस्तान और बलूचिस्तान से भी कई लोगों का ब्रेन वाश करने के बाद उन्हें अपने संगठन में शामिल कराते हैं और उनको फिर भारत के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ISI एजेंट कलीम को अभी मुजफ्फरपुर की जेल में रखा गया है। इस मामले में CO स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। मगर ये मामला जल्द ही NIA को भेजा सकता है। और अगर ऐसा होता है तो कलीम को NIA की लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Install Android App -

जांच में हुए बड़े खुलासे

कलीम की गिरफ्तारी के बाद से ही खुफिया एजेंसियां जांच में लग गई हैं। अभी तक हुई जांच में पता चला है कि मेरठ, शामली, बिजनौर, बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली के भी कुछ लोग ISI से जुड़े हुए हो सकते हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस और STF की टीम लगातार छापेमारी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। कलीम के पास से जो फोन बरामद हुआ है उसमें व्हाट्सएप इंस्टॉल था। वो व्हाट्सएप पाकिस्तान में बैठे ISI के दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज के फोन पर भी एक्टिव मिला।