jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Harda News: जिला जेल में स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर  का आयोजन

हरदा : जिला जेल में आज स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर  का आयोजन किया गया था। शिविर में में डॉ0 शैलेंद्र सिंह परिहार, डॉ. शैलेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. भरत यादव, डॉ0 मोनिका, डॉ0 आशीष शर्मा, डॉ0 विजयश्री मीना, डॉ0 पूजा पटेल द्वारा स्टॉप नर्स सुश्री षिरीन नेल्सन, श्रीमती संध्या कीर, श्री समीर के साथ श्रीमती नेहा यादव थापा, जेल फार्मासिस्ट के सहयोग से 92 पुरूष एवं 08 महिला, कुल 100 बंदियों को परीक्षण कर उपचार दिया। शिविर में 50 बंदियों के नेत्र, 30 बंदियों का फंगल इन्फेक्शन एवं 20 बंदियों का सामान्य बीमारी का उपचार कर दवाईयांॅ वितरण की गई।
साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुश्री अर्पणा लोधी, जिला विधिक सेवा अधिकारी द्वारा बंदियों को वर्तमान में संचालित निःषुल्क योजनाओं, प्ली बार्गेनिग एवं विधिक जानकारी प्रदान की गई तथा बंदियों से चर्चा कर उनकी कानूनी समस्याओं को सुना और समझाईस देकर  निराकरण किया गया।

- Install Android App -

श्री एम0एस0 रावत, जेल अधीक्षक द्वारा आभार प्रकट किया। स्टॉफ उपस्थित रहा।