jhankar
ब्रेकिंग
23 जून 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानिए 23 जून 2026, मंगलवार को देश भर का कैसा रहेगा मौसम 23 जून 2026, मंगलवार देश - विदेश की बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए 23 जून 2026, मंगलवार: मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें पढि़ए फटाफट जून 2026: मध्यप्रदेश के अपराध जगत में सनसनी और दहशत फैलाने वाली बड़ी खबरें बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन महीनों से अटकी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने एसडीम विजय राय को दिय... 23 जून 2026, मंगलवार: हरदा जिले की बड़ी खबरें 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को अभाविप हरदा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जत... जमीनी विवाद : दो सगे भाइयों के परिवारों में मारपीट, किसान नेता रामनिवास बोले घर में घुसकर 7 लोगों ने...

BIG Breking News : जर्मनी वर्ल्ड चेंपियनशिप में एमपी की प्राची यादव ने परचम लहराकर इतिहास रच दिया , अब पेरिस पैरालंपिक में खेलेंगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। एमपी की पैरा कैनो प्लेयर प्राची यादव अब पेरिस पैरालंपिक में खेलेंगी। वर्ल्ड चेंपियनशिप में जर्मनी में प्राची ने परचम लहराकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड चेंपियनशिप में प्राची यादव ने शानदार प्रदर्शन कर पेर‍िस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। प्राची ने इवेंट केएल 2 ए में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान पाया। वे लगातार दूसरी बार पैरालंप‍िक में देश का प्रत‍िन‍िधित्‍व करेंगी। प्राची ने जर्मनी के ड्युसबर्ग में पैरा कैनो वर्ल्ड चैंपियनशिप में जोरदार प्रदर्शन कर ये उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 45 देश पैरा इवेंट में शामिल हैं। यहां भारत की सभी टीमों के खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचे। भारत की टीम में शामिल एमपी की पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव ने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

- Install Android App -

कोच मयंक ठाकुर ने बताया कि प्राची यादव इवेंट केएल 2 ए में शामिल हुई थीं। फाइनल मुकाबले में पानी में उतरकर उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। वे फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि वे पदक नहीं जीत सकीं लेकिन उन्होंने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालीफाइ कर लिया।जर्मनी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की पूजा ओझा ने अपने इवेंट में रजत पदक जीता। हालांकि उनका इवेंट पैरालंपिक में शामिल नहीं है। इधर पैरालंपिक के लिए क्वालीफाइ करने के बाद प्राची ने अपने प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई