ब्रेकिंग
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापित किया उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा में कैथ लैब का किया शुभारंभ हंडिया:श्री रामनवमी व ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  हरदा: RTO कार्यालय शराबियों का बना अड्डा, शराबी बाहर के नहीं अंदर के ही कर्मचारी वीडियो फोटो आया साम... हंडिया : हंडिया जे ई की शिकायत पर एक किसान के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा मामले में FIR हुई दर्ज! किसा... हरदा विधायक डॉ. दोगने की मांग पर मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग द्वारा हरदा-इंदौर रेलवे लाइन परियोज... आज नवरात्रि पर जाने क्या है सोने का भाव नवरात्रि के अवसर लोग खरीदते है सोना म्यांमार में भूकंप से हजार से ज्यादा की लोगो की मौत,  शुक्रवार के बाद शनिवार को भी भूकंप के झटके लग... हनीट्रैप का मामला : युवती ने इंस्टाग्राम पर गुड़ व्यापारी से दोस्ती कर ठगे 10 लाख, मुन्नी माधुरी गिरफ... हरदा: नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का शुभार...

News Market : साल 2047 तक भारतीय रियल एस्टेट का बाजार लगभग 5,800 अरब डॉलर हो जाएगा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बाजार। भारत में रियल स्टेट को लेकर एक खबर सामने आई जिसमें एक रिपोर्ट में कहा गया हैI कि साल 2047 तक भारतीय रियल एस्टेट का बाजार बढ़कर लगभग 5,800 अरब डॉलर का हो जाएगा। अभी भारतीय रियल स्टेट के हिसाब से 2047 तक यह आंकड़ा छूएगा तो अभी से 12 गुना ज्यादा भारत को फायदा होगा। रियल एस्टेट कारोबारियों की संस्था नारेडको और संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने  ‘इंडिया रियल एस्टेट विजन 2047’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की।

 भारतीय रियल एस्टेट बाजार का आकार 2047 तक 12 गुना से अधिक होकर 5,800 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। पिछले साल यह आंकड़ा 477 अरब अमेरिकी डॉलर का था। नारेडको-नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी देने के साथ ही बताया गया कि यह क्षेत्र कुल आर्थिक उत्पादन में 15 प्रतिशत से अधिक का योगदान देगा।

2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि

- Install Android App -

 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र का आकार 2047 तक बढ़कर 5,800 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकता है। इसके साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र की कुल आर्थिक उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़कर 15.5 प्रतिशत जो जाएगी, जो इस समय 7.3 प्रतिशत है। भारत 2047 में जब आजादी के 100 साल पूरे करेगा, उस समय देश की अर्थव्यवस्था का आकार 33,000 अरब अमेरिकी डॉलर और 40,000 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच हो सकता है। नारेडको इंडिया के अध्यक्ष राजन बंदेलकर ने कहा कि 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में रियल एस्टेट का अहम योगदान होगा। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि आबादी संबंधी लाभ, व्यापार और निवेश भावनाओं में सुधार, और सरकार की नीतियों से रियल एस्टेट क्षेत्र को समर्थन मिलेगा।