jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP News : स्कूल मध्याह्न भोजन कक्ष में बैठा था 7 फीट लंबा सांप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। बघाताल गढ़ा निवासी जयप्रकाश नामदेव के रसोईकक्ष में शाम छह बजे एक तीन फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया था जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलवारा के शिक्षक उस वक्त दशहत में आ गए जब करीब सात फीट लंबा सांप स्कूल के मध्याह्न भोजन कक्ष की रसोई में जाकर छिप गया। दरअसल सांप स्कूल की छत पर चूहे का शिकार कर रहा था तभी बंदरों का दल सांप से खिलवाड़ करने लगा। सांप उछलकर स्कूल की रसोई में छिपा। जैसे ही स्कूल के शिक्षकों ने सांप को स्कूल परिसर में देखा वे घबरा गए। आनन-फानन में इसकी सूचना सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को दी।

- Install Android App -

सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि तिलवारा स्थित स्कूल में दोपहर साढ़े तीन बजे सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो सांप स्कूल के पीछे मध्याह्न भोजन कक्ष में बर्तनों को पीछे जाकर छिप गया। सांप धामन प्रजाति का था। जिसे सुरक्षित तरीके से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा और वरिष्ठ शिक्षिका रीता साहू ने बताया कि सांप ने चूहे का शिकार किया था छत पर बंदरों द्वारा परेशान किए जाने से वह रसोई में छिप गया था।