jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी हरदा में चाकूबाजी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क कराई उठक-बैठक मध्यप्रदेश में मौसम बदला, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट

MP News : CM शिवराज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ाया मानदेय, आवास के लिए बड़ी घोषणा

MP News : मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीधी पहुंचे। सीएम शिवराज ने सीधी जिले में घोषणा करते हुए कहा कि जिन्हें पीएम आवास के तहत घर नहीं मिला उन्हें सीएम आवास के तहत हर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। सीएम ने कई घोषणाएं की।

MP News

मध्य प्रदेश की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 7250 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही सहायिकाओं को 6500 रुपये महीने दिये जाएंगे। यह घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले से की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन के साथ ही जिले के लिए 176 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय में जनदर्शन यात्रा निकाली और लाड़ली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा केंद्रों में सेवा लेने के लिए अभी नागरिकों को 40 रुपये देने पड़ते हैं, इसे घटाकर 20 रुपये कर दिया जाएगा।

नए मध्य प्रदेश के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों से कहा कि कांग्रेस से बचकर रहना। कांग्रेस ने सभी योजनाएं बंद की थी, मैं सभी चालू कर रहा हूं। बच्चों को लैपटॉप, बहनों को 1 हजार रुपये, भांजियों की शादी के लिए रुपये देना बंद करने वाली कांग्रेस सरकार को याद रखना। भाजपा की सरकार ही बनाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार का लक्ष्य हर बहन की आमदनी हर महीने 10 हजार रुपये करना है। अभी लाड़ली बहनों को 1 हजार रुपये मिल रहे हैं। अक्टूबर से 1250 रुपये खाते में आएंगे, जल्दी ही इसे 3 हजार किया जाएगा।

- Install Android App -

कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा

सीएम ने सभी को घर देने की बात करते हुए कहा कि कोई गरीब झोपड़ी में न रहे इसके लिए सीएम आवास योजना बनाएंगे। पीएम आवास योजना में छूटे लोगों को सीएम आवास योजना में शामिल करके मकान बनाकर दिये जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि 1 किलो वॉट बिजली जलाने वाले का बिजली बिज माफ कर दिया गया है। अगले महीने बिजली बिल जीरो आएगा। उसके बाद हर महीने सिर्फ 100 रुपये बिल ही आएगा।

सीधी जिले को दिया यह तोहफा

  • सेमरिया को नगर परिषद बनाया जाएगा
  • सीधी में एक और सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा
  • हनुमानगढ़ उप तहसील को तहसील बनाया जाएगा
  • 35 गांवों में लिफ्ट इरीगेशन से खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा

अब प्रदेश में 31 मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीधी मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। यह मेडिकल कॉलेज 100 MBBS सीटर होगा। कांग्रेस सरकार पर हमलावर होते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज ही थे। आज प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 31 हो रही है।