jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को हरदा : कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा : नरवाई प्रबंधन हेतु टिमरनी में बैठक संपन्न हरदा : एमपी किसान एप या जे. फार्म एप के माध्यम से उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग करें हरदा : खिरकिया में नरवाई प्रबन्धन के संबंध में बैठक सम्पन्न लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत

पत्रकारों को मिलेगी स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा, ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक करें,

भोपाल। प्रदेश के पत्रकारों, फोटोग्राफर्स एवं कैमरामैन के लिए जनसम्पर्क विभाग ने स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना लागू की है। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 4 लाख रूपये और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रूपये का बीमा किया जाएगा। पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य बीमा योजना में 2 लाख रूपये और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में 5 लाख रूपये का विकल्प भी होगा। पत्रकार 4 लाख अथवा 2 लाख रूपये का बीमा करवा सकते है। इसके लिये आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर निर्धारित की गई है। योजना में शामिल होने के लिए पत्रकारों की आयु सीमा 21 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पूर्व से बीमित पत्रकार 80 वर्ष तक योजना के पात्र होंगे। बीमा 1 साल के लिये किया जायेगा, 60 वर्ष तक आयु के संचार प्रतिनिधि की वार्षिक बीमा किश्त का 75 प्रतिशत और 61 से 70 वर्ष के संचार प्रतिनिधियों के बीमा किश्त का 85 प्रतिशत भुगतान जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत पत्रकार के पति, पत्नि, अधिकतम 26 वर्ष तक के तीन अविवाहित बच्चों एवं माता-पिता को निर्धारित प्रीमियम देने पर योजना में शामिल किया जा सकेगा। बीमा पॉलिसी में पहले से विद्यमान सभी बीमारियाँ शामिल होंगी। इसके लिये जनसम्पर्क संचालनालय के अधिमान्य पत्रकारों को इस योजना में आवेदन करने की पात्रता होगी।

गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिये भी होगी बीमा सुविधा

गैर अधिमान्य पत्रकारों में से ऐसे पत्रकार जो आवेदन के साथ अपने समाचार संस्थान का फार्म 16 एवं पीपीएफ कटौत्री की स्लिप संलग्न करेंगे उन्हें भी पूर्वानुसार यह बीमा सुविधा के लिये आवेदन करने की पात्रता होगी। गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिये 50 प्रतिशत प्रीमियम पत्रकार द्वारा और 50 प्रतिशत जनसम्पर्क विभाग द्वारा दिया जायेगा। इस श्रेणी में दैनिक समाचार पत्र के चार, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्र पत्रिका और इलेक्ट्रॉनिक सैटेलाइट चौनल एवं न्यूज वेबसाईट डीएव्हीपी अथवा डीपीआर में पंजीकृत के दो-दो प्रतिनिधियों को योजना में पात्रता होगी। आर.एन.आई. में रजिस्टर्ड नियमित पत्र पत्रिकाओं के प्रतिनिधि पात्र होंगे।

- Install Android App -

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

योजना अंतर्गत पॉलिसी के तहत बीमा कम्पनी के चिन्हित अस्पतालों में इलाज की कैशलेस व्यवस्था होगी। इसके लिये पत्रकारों को ई कार्ड ई-मेल के माध्यम से भेजा जायेगा। अस्पताल में इलाज के दौरान पत्रकारों को आधार कार्ड ले जाना जरूरी होगा। योजना का विवरण, प्रीमियम तालिका जनसम्पर्क की वेबसाईट www.mpinfo.org पर उपलब्ध है। प्रीमियम को एनईएफटी कर यू.टी.आर. नम्बर की जानकारी सहित अन्य पूरी जानकारी ऑनलाइन https://mdindiaonline.com/mpgovt/loginpage.aspx लिंक पर उपलब्ध फार्म में भरनी होगी। फार्म ऑफलाइन नहीं लिये जायेंगे। अधिमान्यता प्राप्त और गैर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के अलग-अलग फार्म है।

अधिक जानकारी के लिये किससे करें सम्पर्क

पत्रकारों के लिये संचालित इस बीमा योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिये यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी भोपाल के प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेश रावत से उनके फोन नम्बर 0755-2492757 अथवा मोबाइल नम्बर 7305015820 अथवा सीनियर डिविजन मेनेजर श्री संतोष मेथ्यू से उनके फोन नम्बर 0755-2555338 अथवा मोबाइल नम्बर 9677245634 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जनसम्पर्क संचालनालय की पत्रकार कल्याण शाखा के फोन नम्बर 0755-4096320 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट mpinfo.org
पर उपलब्ध है।