jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

Pan Card : अगर सरकार ने जारी किया है पैन कार्ड तो दिमाग में बैठा लें ये चीज, कभी भी आ सकती है काम

Pan Card Aadhaar Card Linking : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आधिकारिक तारीख जा चुकी है. ऐसे में अगर अब किसी को पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंकिंग की स्थिति जाननी है तो लोग इस प्रोसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Pan Card Update

आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना काफी जरूरी है. सरकार ने इसके लिए समय भी निर्धारित किया था. लोगों को 30 जून 2023 तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना था. ऐसे में जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड निर्धारित तारीख तक आधार से लिंक नहीं किया उनका पैन कार्ड 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो गया. ऐसे में जिन लोगों को अभी भी असमंजस है कि उन लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, इसकी अब जांच भी की जा सकती है.

पैन कार्ड

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाई थी. ऐसे में इस तारीख तक लोगों के पास मौका था कि वो 1000 रुपये का भुगतान कर पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कर सके. पहले आयकर विभाग की ओर से टैक्सपेयर्स से निर्धारित तारीख से पहले अपने पैन और आधार को लिंक करने का आग्रह किया है.

- Install Android App -

आधार कार्ड

वहीं लोग अब ये चेक भी कर सकते हैं कि उनका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में. पैन-आधार लिंकिंग कुछ ही मिनटों में की जा सकती है, वहीं उपयोगकर्ता यह भी सत्यापित कर सकते हैं कि उनका पैन और आधार लिंक हैं या नहीं.

ऐसे करें पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक होने की स्थिति

– पैन-आधार लिंक स्थिति की जांच करने के लिए आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा और ‘लिंक आधार स्थिति’ टैब पर जाना होगा.

– वहीं स्टेटस चेक करने का सीधा लिंक https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar… है.

– उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना पैन और आधार विवरण दर्ज करना होगा. विवरण दर्ज करने के बाद, आप ‘लिंक आधार स्थिति देखें’ पर क्लिक कर सकते हैं जो आपको बताएगा कि आपका पैन और आधार लिंक हैं या नहीं.