jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

हंडिया: महिलाओं ने हलछट का व्रत कर बच्चों के सुख समृद्धि और दीर्घ जीवन की कामना की

हंडिया।भादौ के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला हल छठ का पर्व मंगलवार को धार्मिक नगरी हंडिया सहित संपूर्ण क्षेत्र में पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत कर बच्चों के सुख समृद्धि और दीर्घ जीवन की कामना की।, पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं के द्वारा रखे जाने वाले इस व्रत में मां भोजन का त्याग कर व्रत रखती है,इस दिन ताल तलैया मे पाये जाने वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन किया जाता है।

- Install Android App -

,छठ पूजा के इस महापर्व पर कुश,महुआ के पत्ते,महुआ फल,दही के साथ माताएं पुत्र का टीका करती हैं,और पुत्रों की लंबी उम्र की कामना करती हैं, इधर छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया,सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में लगी देखीं गई,नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह पुत्रवती माताओं द्वारा इस व्रत को किया गया।