jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

जनअभियान परिषद द्वारा श्री महर्षि अरविंद की 150 वी जयंती पर जिला स्तर व्याख्यान माला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रदा। महर्षि अरविंद के 150वें जयंती वर्ष पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित , व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन , जनअभियान परिषद जिला हरदा द्वारा स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि अरविंद घोष की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश वर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि महर्षि अरविंद ने देश की आजादी के संग्राम को नए आयाम दिए और संपूर्ण मानवता के हित का मार्ग प्रशस्त किया।

- Install Android App -

प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ सहसंयोजक बंसत सिंह राजपूत ने महर्षि अरविंद को महान संत, महान दार्शनिक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि महर्षि अरविंद के विचारों पर चलकर भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के साथ भारत को पुनः विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
जनअभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेष तिवारी जी
ने कहा कि आज जब भारतीय समाज पश्चिमी सभ्यता की नकल करते हुए भौतिक भोग-विलास में डूब रहा है, ऐसे दौर में भारतीय संस्कृति के उन्नायक महर्षि अरविंद का दर्शन बेहद प्रासंगिक है।

समाज सेवी सुधीर शर्मा ने बताया कि महर्षि अरविंद जी के जन्म दिवस 15 अगस्त पर ही भारत को भी आजादी मिली। अंग्रेज सबसे अधिक महर्षि अरविंद से ही डरते थे।
समाजसेवी विपिन अग्रवाल ने बताया कि ,आज की युवा पीढ़ी को. महर्षि अरविंद के मार्ग पर चलकर प्रेरणा लेनी चाहिए अपना नव निर्माण करना चाहिए!
करताना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह जादौन ने कहा की महर्षि अरविंद का जीवन दर्शन मानव जीवन को प्रेरणा देता है, की मातृभूमि से बढ़कर और कुछ नहीं इसकी रक्षा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए।
महर्षि अरविंद के 150वें जयंती वर्ष पर आध्यात्म एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित , व्याख्यान माला कार्यक्रम में , विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा , विनीता शाह , अनुपम भारद्वाज, परामर्शदाता, समाज सेवी बंधु, नवान्कुर संस्था, नगर एवं ग्रामीण समितियां, ,सीएमसीएलडीपी के छात्र – छात्राएं , उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आभार विकासखंड समन्वयक हरदा राकेश वर्मा द्वारा किया गया।