jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

MP News : ASI की पत्नि ने सीएम हैल्पलाईन मे कहा, पुलिस मेरी FIR नही लिख रही, विभाग मे हड़कंप. पढ़िऐ पूरी खबर

धोखाधड़ी की FIR दर्ज न होने पर सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर दी

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : शहर में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) की पत्नी ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत क्या की, विभाग में भूचाल आ गया। वरिष्ठ कार्यालय से एएसआइ को नोटिस भेजा गया कि आप विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं क्यों न आपके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए? कार्रवाई के डर से एएसआइ परेशान हो गए। परंतु पत्नी शिकायत वापस लेने तैयार नहीं हुई। एएसआइ ने नोटिस के जवाब में लिखा की शिकायत वापस लेने का दबाव मैं नहीं बना सकता। असल में एक भूमाफिया ने एएसआइ की पत्नी को लाखों का चूना लगा दिया। निजी बताकर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री कर दी। और तो और एएसआइ की पत्नी से मारपीट कर दी। उसके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज न होने पर एएसआइ की पत्नी ने पुलिस के खिलाफ ही सीएम हेल्प लाइन में शिकायत कर दी। अब वो कप्तान साहब से न्याय की उम्मीद लगाए बैठी हैं।