jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

MP News : मप्र विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा कांग्रेस को आप और बीएसपी भी देंगी जोरदार टक्कर…

-:MP Vidhan Sabha Chunav 2023:-

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। तीसरी कोई बड़ी पार्टी भले ही पैर जमाने में सफल नहीं हो सकी है, लेकिन यहां अन्य दल इन दो पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों को नुकसान पहुंचाने में पीछे नहीं हैं। पिछले चुनाव में भाजपा विरोधी वोट एकजुट होकर कांग्रेस में चला गया था, तो भाजपा को नुकसान हुआ।

कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के बाद कमलनाथ ने 20 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान बने। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। मध्य प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 127 विधायक, कांग्रेस के 96 विधायक, 4 निर्दलीय विधायक, दो बसपा के और एक समाजवदी पार्टी का विधायक है। 230 विधानसभा सीटों वाली इस विधानसभा में 116 विधायक होना जरूरी है। मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित जमीनी स्तर जनता से उनकी समस्याओं को लेकर बात करना शुरू कर दी है।2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस के सामने तीसरे मोर्चे यानी छोटे दलों से वोटों का बिखराव रोकने की चुनौती है। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। भीम आर्मी और आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के लिए चुनौती बनेगी।