jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP Heavy Rain : मप्र में आफत की बारिश ने खासा कहर मचाया, नदी- नालो का पानी सड़को और घरो में भराया

मकड़ाई एक्सप्रेस मप्र (Heavy Rain)। मप्र में आफत की बारिश ने खासा कहर मचाया हैं। प्रदेश में शुक्रवार शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने रहवासी क्षेत्रो में आफत मचा रखी है लोगो के घरो में पानी भरा गया है। मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।इनमें नीमच, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर और आगर.मालवा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें नीमच, सीहोर,नर्मदापुरम, बैतूल,शाजापुर और आगर.मालवा जिले शामिल हैं ।

एमपी में बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अलग.अलग हिस्सों में बारिश के तीन अलग.अलग अलर्ट जारी किए हैं। 17 सितंबर को खरगोन, अलीराजपुर,झाबुआ,मंदसौर,हरदा,बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और देवास में अप्रत्याशित बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हरदा जिले में भी हालात  बिगड़े
हरदा में शुक्रवार से हो रही बारिश ने नदी नालो में खासा उफान ला दिया था।गंजाल अजनाल नदी और सहायक नदियो नालो का पानी रहवासी क्षे़़त्रो में घुसा जिससे लोगो की खासी परेशानी हुई।वही अजनाल नदी के पुल पर पानी होने से स्टेट हाईवे जाम रहा। वही निचली बस्तियो में भी पानी भरा गया।जिले की गंजाल नदी भी पुल के उपर से बह रही थी। अभी बारिश थमी हुई है।

- Install Android App -

मां बेटी नाले में बही,मा शव निकला बेटी रेस्क्यू चालू है

अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में अनियंत्रित आईसर की चपेट मैं आने से मां बेटी नाले में बहे थे। भारी बारिश के बीच प्रशासन की एसडीआरएफ की टीम आज सुबह से ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू किया। मृतक लालबाई पति ठाकुर उम्र 45 साल निवासी रामपुर की डेड बॉडी प्रशासन ने निकाल ली। वही नाबालिक लड़की बबली को निकालने के लिए ऑपरेशन रेस्क्यू चालू है।

मालवा निमाड में आफत की बारिश

मप्र के  खरगोन जिले में 9 इंच बारिश महेश्वर में 12 इंच बारिश से नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध के 23 गेट खोलने से 42000 क्यूमेक पानी छोड़ने से भी बिगड़े हालात| नर्मदा पट्टी के महेश्वर, मंडलेश्वर, बड़वाह और कसरावद इलाके की निचली बस्ती के 30 से अधिक गावों के एक हजार लोगो को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इधर खरगोन की बड़ी नदी कुंदा नदी,वेदा नदी में भी बाढ़ आने लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।