jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Big news mp : अज्ञात युवकों ने युवती को लिफ्ट दी फिर की छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से कर दिए कई बार, युवती गंभीर घायल

बैतूल  l मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में युवती के साथ छेड़छाड़  व विरोध करने पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी युवक दोनो फरार हो गए।

- Install Android App -

घटना शनिवार देर रात की है खंजनपुर स्थित नागदेव मंदिर के पास दो अज्ञात युवकों ने 22 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी की और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया l घायल अवस्था में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है l घायल युवती ने पुलिस को बताया की जॉब करके वह घर लौट रही थी इसी बीच दो युवक मोटर साइकिल से आए और उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी मोटर साइकिल पर बिठाकर ले जाने लगे रास्ते में सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी और कहने लगे पेट्रोल खत्म हो गया है l फिर एक युवक पेट्रोल लेने चला गया इसी दौरान दूसरे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो युवक ने किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया और भाग गया l इस घटना में युवती को 5 से 6 जगह चोट के निशान आए है l

इस घटना पर कोतवाली टी आई आशीष सिंह ने बताया की युवती झल्लार और बैतूल के बीच भैंसाघाट गांव की रहने वाली है और वह फिलहाल बैतूल में रहकर कोई जॉब कर रही थी घर लौटते समय दो अज्ञात युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने छेड़खानी की और युवती को घायल कर फरार हो गए है l युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है युवती की हालत ठीक है और दोनो फरार आरोपियों पर 354,307 के तहत मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है l